विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र में डिनर कर घर लौट रहा था परिवार, ट्राले में भिड़ी थार; मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:54 PM (IST)

शाहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हुए सड़क हादसे में महक गुप्ता और उनके तीन वर्षीय बेटे विहान की मौत हो ...और पढ़ें

हादसे में मां-बेटे की मौत। सांकेतिक फोटो

हादसे में मां-बेटे की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शाहाबाद में भीषण सड़क हादसा।

  2. डिनर से लौटते परिवार की थार ट्राले से टकराई।

  3. मां महक और बेटे विहान की हादसे में मौत।

संवाद सहयोगी, शाहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय महक गुप्ता और उसके तीन वर्षीय बेटे विहान की मौत हो गई। इस हादसे में महक के पति 28 वर्षीय रोबिन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहाबाद निवासी गुप्ता परिवार अपनी थार गाड़ी से हाइवे स्थित मन्नत हवेली ढाबे पर खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे।

रात करीब 10 बजे उनकी तेज गति से दौड़ रही थार गाड़ी जब रतनगढ़ गांव के समीप पहुंची तो एक ट्राले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में महक और विहान की मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहे रोबिन गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने तीनों को गंभीर हालत में आदेश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महक और विहान को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोबिन का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रोबिन शाहाबाद के गोपी विहार में रहता है और देवी मंदिर रोड पर करियाने की दुकान चलाता है।

उसने पांच साल पहले महक के साथ लव मैरिज की थी। लगभग एक सप्ताह पहले उन्होंने नई थार गाड़ी ली थी। उसी थार गाड़ी से रोबिन अपनी पत्नी और बेटे के साथ मंगलवार रात को मन्नत हवेली पर डिनर करने गया था। जब वे डिनर करके लौट रहे थे तो रास्ते में यह हादसा हो गया।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

शाहाबाद की हुडा पुलिस चौकी के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। स्वजनों ने महिला और उसके बेटे के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया और अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त थार गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है और एक अगला टायर भी निकला हुआ है। हादसे के कारणों की जांच के प्रयास किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।