विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र में ठगी का मामला, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 21 लाख हड़पे

Published: Sat, 04 Apr 2026 04:10 PM (IST)

कुरुक्षेत्र के लाडवा में एक व्यापारी अरुण कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में आकर 21.35 लाख रुपये गंवा बैठे। साइबर ...और पढ़ें

फेसबुक पर मैसेज भेजकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगे 21.35 लाख।

फेसबुक पर मैसेज भेजकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगे 21.35 लाख।

HighLights

  1. लाडवा के व्यापारी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में 21.35 लाख गंवाए

  2. साइबर ठगों ने फेसबुक, व्हाट्सएप और फर्जी ऐप का इस्तेमाल किया

  3. पैसे निकालने पर ठगों ने टैक्स की मांग की, पुलिस जांच जारी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। लाडवा में एक व्यापारी ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में आकर 21 लाख 35 हजार रुपये गंवा बैठा। साइबर ठगों ने फेसबुक के जरिए संपर्क कर ज्यादा निवेश का लालच दिया और एक एप के माध्यम से पैसा निवेश करवाते रहे। जब व्यापारी ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठग टैक्स की मांग करने लगे।

शिकायतकर्ता अरुण कुमार ने बताया कि तीन मार्च को उसकी फेसबुक आईडी पर एक अजनबी ने मैसेज किया और वाट्सएप नंबर मांगा। नंबर साझा करने के कुछ देर बाद उसे वाट्सएप काल आई, जिसमें कालर ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए अपने प्लेटफार्म पर ट्रेडिंग करने से भारी मुनाफा होने का दावा किया। भरोसा जीतने के बाद ठगों ने उसके मोबाइल में एक एप इंस्टाल करवाकर उसके नाम पर आईडी बनाई और निवेश का तरीका बताया।

बातों में आकर अरुण ने अलग-अलग यूपीआइ आईडी पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद ठगों ने दो अन्य बैंक खातों के जरिए भी पैसे मंगवाने शुरू कर दिए। साढ़े तीन लाख के निवेश पर एप में मुनाफा दिखने लगा तो ठगों ने और ज्यादा पैसा लगाने पर और अधिक मुनाफा दिलाने का वादा किया।

इस झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने लगभग साढ़े पांच लाख और अगले दिन 12 लाख 35 हजार रुपये और ट्रांसफर कर दिए। जब उसने एप से पैसे निकालने की कोशिश की तो ट्रांजेक्शन फेल हो गया। पूछताछ करने पर ठगों ने टैक्स की मांग शुरू कर दी। समझ आने पर शिकायतकर्ता ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर कुरुक्षेत्र पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।