कुरुक्षेत्र में कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत; बाइक लेकर पंजाब से यूपी के लिए हुआ था रवाना
कुरुक्षेत्र में शाहाबाद-पिपली के बीच NH-44 पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में ...और पढ़ें
-1794311629319_m.webp)
कुरुक्षेत्र में कार ने बाइक में मारी टक्कर। सांकेतिक फोटो
HighLights
कुरुक्षेत्र में NH-44 पर कार-बाइक की भीषण टक्कर।
हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।
लुधियाना से यूपी लौटते समय हुआ यह दर्दनाक हादसा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। शाहाबाद-पिपली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 44 पर गांव खानपुर काेलियां के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने आगे जा रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल और सवार युवक सड़क पर गिर कर दूर तक घसीटते हुए लोहे की रेलिंग से जा टकराए। इससे मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत हो गई और उसका सभी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा मंगलवार की सुबह करीब चार बजे हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के गेठा निवासी राममिलन (20) के रूप में हुई है। वहीं उसका दोस्त उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के रुदन खेड़ा निवासी अभिराज को गंभीर चोट आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों दोस्त पंजाब के लुधियाना में सिलाई का काम करते थे।
बाइक से घर यूपी के लिए निकले थे
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भेज दिया है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार राममिलन और उसका दोस्त अभिराज पंजाब के लुधियाना से मोटरसाइकिल लेकर उत्तर प्रदेश में अपने घर के लिए निकले थे।
मंगलवार की सुबह करीब चार बजे जब वह खानपुर कोलियां के पास पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां से निकल रहे राहगीरों ने उन्हें उठाकर सड़क से किनारे किया। मौके का फायदा उठाते हुए कार चालक फरार हो गया।
केस दर्ज कर शुरू की जांच
हादसे के पास पुलिस ने घायल अभिराज के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक राममिलन के परिवार को सूचना भेज दी गई है। परिवारजनों के पहुंचने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।