चार नवंबर को जींद की प्रदेश स्तरीय रैली में हो सकता है बड़ा एलान
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रोडवेज के हड़ताली कर्मचारियों ने शुक्रवार को 1
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रोडवेज के हड़ताली कर्मचारियों ने शुक्रवार को 18वें दिन भी हड़ताल जारी रख प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने हड़ताल को चार नवंबर तक बढ़ा दिया है। रोडवेज कर्मचारी यूनियनों ने चार नवंबर को जींद में प्रदेश स्तरीय रैली में बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर ली है। इस रैली में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न संगठनों के नेताओं ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। हड़ताली कर्मचारियों ने साफ किया कि अब प्रदेश सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। सरकार के तानाशाही रवैये से कर्मचारी दबने वाले नहीं है। त्योहारों में बढ़ी लोगों की परेशानी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। त्योहारों के दिनों में यात्रियों को हड़ताल के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकार और अधिकारियों के प्रयास के बावजूद रोडवेज की आधी से भी कम बसें सड़कों पर उतर पाई हैं। इनमें भी लंबी दूसरी की बसों की कमी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। पीछे नहीं हटेंगे कर्मचारी कर्मचारी नेता सुरेंद्र बारवा, मूल चंद तिगरी, रणजीत करोड़ा, जन संघर्ष मंच की सुदेश कुमार, उषा कुमारी ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ ज्यादती कर रही है। बसें हायर करने के नाम पर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने काम किया जा रहा है। सरकार को अपना यह फैसला बदलना पड़ेगा।