कुरुक्षेत्र में मिला 10 किलो का अजगर, जूस की दुकान के बिल में था छिपा; ग्राहक के पैर पर चढ़ने से मचा हड़कंप
पिहोवा की एक जूस की दुकान में 6 फीट लंबा और 10 किलो वजनी अजगर घुस गया, जिससे दुकानदार और ...और पढ़ें
-1793566683231_m.webp)
कुरुक्षेत्र में मिला 10 किलो का अजगर। फोटो जागरण
HighLights
पिहोवा जूस की दुकान में विशाल अजगर का घुसना।
6 फीट लंबा और 10 किलो वजनी था अजगर।
45 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू।
संवाद सहयोगी, पिहोवा (कुरुक्षेत्र)। जूस की दुकान में अजगर निकलने से दुकानदार और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। करीब छह फीट लंबा और 10 किलो वजनी अजगर दुकान के पिछले हिस्से में बने बिल में जा छिपा। उसे बाहर निकालने के लिए वर्करों को करीब पौने घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
आखिरकार बिल के आसपास खुदाई कर और अजगर पर कपड़ा डालकर उसे काबू किया गया। गढ़ी सिंघा निवासी 40 वर्षीय मनजीत सिंह दुकान पर जूस पीने पहुंचे थे। इसी दौरान दुकान में घुस रहे अजगर पर उनका पैर पड़ गया। मनजीत ने तुरंत पैर पीछे खींचा और दुकान में अजगर दिखाई दिया।
बिल में घुसने से बढ़ी मुश्किल
अजगर को देखकर दुकान के वर्करों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पिछले कोने में बने बिल में घुस गया। दो वर्करों ने उसे पीछे से पकड़कर बाहर खींचना चाहा, लेकिन उसका अधिकांश शरीर बिल के अंदर होने से वह बाहर नहीं निकला। इसके बाद बिल के आसपास खुदाई की गई। काफी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकालने का रास्ता बनाया गया। उसे दुकान से बाहर ले जाकर ड्रेन की पटरी के पास छोड़ दिया गया।