यातायात नियमों को तोड़ने वाले 840 वाहनों के चलान काटे, 7 किए जब्त
- पुलिस ने मनाया जीरो टोलरेंस डे जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सड़क हादसों में कमी लाने व
- पुलिस ने मनाया जीरो टोलरेंस डे
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सड़क हादसों में कमी लाने व यातायात नियमों की पालना के लिए जिला पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया गया। यातायात नियम तोड़ने वालों वाहन चालकों के चालान व वाहन जब्त किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के निर्देश पर यातायात नियमों की पालना कराने के लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए थे। इसके अलावा पुलिस ने सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है और इसी को लेकर को स्कूलों में जाकर बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी जा रही है। यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 840 वाहनों के चलान काटे और सात वाहनों को जब्त किया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने व निर्धारित गति में अपने वाहन चलाएं। पुलिस द्वारा कुल 840 चालान काटे गए सबसे ज्यादा चालान एसएचओ ट्रैफिक द्वारा 209 चालान काटे गए, थाना शाहबाद एरिया में 105, थाना बाबैन एरिया में 41, थाना लाडवा एरिया में 35, थाना इस्माईलाबाद ने 38, थाना पिहोवा ने 71, थाना सदर एरिया में 80, थाना शहर एरिया मे 166, थाना केयूके एरिया में 85, महिला थाना ने 10 चालान काटे। यातायात पुलिस ने एल्को से की मदद से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के चालान भी किए।