राज्यमंत्री की सिफारिश पर शाहाबाद में बनेंगे आठ करोड़ से दो पुल
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की सिफारिश पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शाहाबाद ग्रामीण क्षेत्र के लिए करोड़ों की लागत से बनने वाले दो पुलों को मंजूरी दे दी है।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की सिफारिश पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शाहाबाद ग्रामीण क्षेत्र के लिए करोड़ों की लागत से बनने वाले दो पुलों को मंजूरी दे दी है। यह पुल न सिर्फ कई गांवों को आपस में जोड़ेंगे, बल्कि एक पुल तो ग्रामीणों को सीधा अंबाला से जोड़ देगा। यह जानकारी बुधवार को पत्रकारवार्ता के दौरान भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कर्ण राज ¨सह तूर व शहरी मंडल प्रधान अरुण कंसल ने दी।
उन्होंने बताया कि भौकर माजरा से धुराना तक का पुल करीब 4.38 करोड़ की से बरसाती नदी पर बनेगा। इस पुल का निर्माण ग्रामीणों को अंबाला जिला से जोड़ देगा और वहां से गांववासियों के लिए अंबाला की दूरी कम हो जाएगी। इस पुल के निर्माण की मांग लगभग दर्जनों गांवों के लोगों द्वारा दशकों से उठाई जा रही थी। जिसे राज्यमंत्री ने पूरा कर दिखाया है। वहीं दूसरा पुल शुगर मिल के साथ लगते गांव छपरा व छपरी के मध्य करीब 3.38 करोड़ की लागत से बनेगा। इससे अनेकों गाव आपस में जुड़ सकेंगे और वहीं शाहाबाद पहुंचने के लिए रास्ता कम तय करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1991 में छपरा गांव में पुल बनाया गया था लेकिन जोकि विवादों से घिरा रहा। उसका ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं हुआ था। गांववासियों की इस मांग को देखते हुए शाहाबाद में आयोजित किसान धन्यवाद रैली के दौरान राज्यमंत्री ने इन पुलों के निर्माण की सिफारिश मुख्यमंत्री से की थी। जिस पर मोहर लगाते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों पुलों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।