62 एमएम हुई बारिश, शनिवार तक संभावना
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र बुधवार को उमस से जूझ रहे लोगों को एकाएक ठंडी हवाबुधवार को उमस से जूझ रहे लोगों को एकाएक ठंडी हवाओं और बारिश ने राहत पहुंचाई। सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकली। मगर बारिश के बाद उमस से लोगों को राहत मिल गई। वहीं मौसम विभाग शनिवार तक बारिश होने की संभावना जता रहा है। ओं औ
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र
बुधवार को उमस से जूझ रहे लोगों को एकाएक ठंडी हवाओं और बारिश ने राहत पहुंचाई। सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकली। मगर बारिश के बाद उमस से लोगों को राहत मिल गई। वहीं मौसम विभाग शनिवार तक बारिश होने की संभावना जता रहा है। लगभग डेढ़ घंटा चली तेज बारिश से शहर की कई गलियां पानी से लबालब हो गई। सायं तक भी कॉलोनियां से पानी नहीं निकला। जिससे प्रशासन के प्रति लोगों को गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। धूप और तेज हो गई और उमस भी बढ़ गई। उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मगर दोपहर को एकाएक आसमान पर काली घटा उमड़ आई और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में सड़कें पानी से लबालब हो गई। निचले इलाकों और मुख्य सड़कें जलमग्न होने से वाहनों की गति धीमी पड़ गई। वहीं बहुत से युवा वाहनों पर बारिश का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को 62 एमएम वर्षा हुई, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की साइट पर शनिवार तक मौसम विभाग बारिश की संभावना जता रहा है। रेलवे रोड को मिली निजात, मगर कॉलोनियों में आफत शहर का रेलवे रोड बारिश के दिनों में गंदे पानी से लबालब हो जाता था। इस सड़क को छह मार्गी करने के उपरांत रेलवे रोड पर बारिश के तुरंत बाद पानी उतर जाता है, मगर इस मार्ग के साथ लगती राजेंद्र कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, गीता कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी, वर्मा कॉलोनी, सलारपुर रोड, दुखभंजन कॉलोनी में जल भराव की समस्या पैदा हो गई है। बारिश थमने के कई घंटों तक पानी की निकासी नहीं हो पाती। कॉलोनियों में पानी की निकासी का किया जा रहा है प्रबंधक : विधायक थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने बारिश के दौरान उसे जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग, बीएंडआर विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों के लिए योजना तैयार की जा रही है।