शहर में विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे 25 करोड़
शहर में विकास कार्यों को तेज किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। नप अध्यक्षा उमा सुधा का दावा है कि इस राशि से आने वाले कुछ महीनों में शहर की सड़कों के साथ मूलभूत ढांचे में बदलाव लाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शहर में विकास कार्यों को तेज किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। नप अध्यक्षा उमा सुधा का दावा है कि इस राशि से आने वाले कुछ महीनों में शहर की सड़कों के साथ मूलभूत ढांचे में बदलाव लाया जाएगा।
नप अध्यक्षा उमा सुधा ने इसी कड़ी में बुधवार को कंद कालोनी में गली निर्माण कार्य शुरू किया। यह गली 10 लाख की लागत से बनेगी। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस योजना के तहत शहर के सभी सेक्टरों की गलियों, सड़कों और डंपिग स्थलों पर सफाई की जाएगी। इसके लिए अलग से टिप्पर लगाए जाएंगे। घर-घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा। गंदगी के ढेर लगने के स्थानों पर रखा जाएगा फॉक्स
उमा सुधा ने कहा कि शहर में कई जगह गदंगी के ढेर लगा दिए जाते हैं। नप इन पर फोकस रखेगा। गंदगी डालने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। ऐसे लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। नप बार-बार समझाने के बाद भी कूड़ा डालने वालों पर सख्ती के साथ निपटेगा। ऐसे लोगों को चालान किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों की गंदगी को लेकर समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। सेक्टरों से लिया जाएगा सहयोग
सफाई के मॉडल प्लान को कामयाब बनाने के लिए सेक्टरवासियों से सहयोग लिया जाएगा। इसमें जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।अधिकारी व कर्मचारी किसी तरह की लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बुधराम, कमल बतरा, राज सिंह, रणजीत सिंह, प्रदीप राणा, संजीव मास्टर, अमित, गीता, ऊषा, अनिल बत्तरा, हरिश बतरा, प्रवीण बतरा, शर्मिला, अनुपमा, किरण व ललिता मौजूद रहे।