18 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ किया गीता पाठ, सुषमा स्वराज व रामदेव भी पहुंचे
थीम पार्क और गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर में 18 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ गीता पाठ किया।
जेएनएन, कुरुक्षेत्र। थीम पार्क और गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर में 18 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ गीता पाठ किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, स्वामी रामदेव भी पहुंचे हैं। इससे पूर्व मुख्य मेहमानों ने महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के गीता ज्ञान संस्थानम् में बनाई गई गुफानुमा गीता प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
गीता पाठ करते विद्यार्थी।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में वैश्विक गीता पाठ व ग्लोबल गीता चैटिंग, पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, दोपहर बाद तीन बजे केडीबी कार्यालय के सामने से भव्य शोभा यात्रा, ब्रह्मसरोवर पर लाइट एंड साउंड शो व पुरुषोत्तमपुरा बाग में विराट महाआरती भी होगी। रात के समय मेला ग्राउंड के पंडाल में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम होगा।