तीर्थो के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 1.68 करोड़ : सुधा
तीर्थो के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 1.68 करोड़ : सुधा जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से ब्रह्मासरोवर , सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर और नरकातारी तीर्थ के सुंदरीकरण पर अतिरिक्त एक करोड़ 68 लाख 92 हजार रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से ब्रह्मासरोवर , सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर और नरकातारी तीर्थ के सुंदरीकरण पर अतिरिक्त एक करोड़ 68 लाख 92 हजार रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
सुधा सोमवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के सामने शौचालय निर्माण कार्य की आधारशिला रखने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, डीसी डॉ. एसएस फुलिया, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी के सीईओ एवं नगराधीश संयम गर्ग, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जेपी कांबोज ने गीता महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की सुविधा को जहन में रखते हुए ही अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के माध्यम से चार तीर्थ स्थलों को विकसित करने और अन्य विकास कार्य करवाने के लिए यह राशि मुहैया करवाई है।
इस मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अर¨वद रोहिला, लेखा अधिकारी लक्ष्मी नाथ, करण ¨सह व अमर ¨सह उपस्थित थे।