Move to Jagran APP

15 लाख कमल ज्योति के साथ होगा चुनावी अभियान का आगाज : सुरेश भट्ट

लोकसभा के चुनावी माहौल में मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारे के साथ ही 26 फरवरी से कमल ज्योति द्वारा भाजपा अपना चुनावी अभियान शुरू कर देगी। जिसके तहत कार्यकर्ता 26 फरवरी को शाम को छह बजे से रात नौ बजे मतदाताओं के घर जाकर कमल ज्योति जगाएंगे। वे कम से कम पांच मतदाताओं के घर जरूर जाएंगे। जिसके लिए पार्टी ने प्रदेश भर में 15 लाख कमल दीप बनवाए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 08:35 AM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 08:35 AM (IST)
15 लाख कमल ज्योति के साथ होगा चुनावी अभियान का आगाज : सुरेश भट्ट
15 लाख कमल ज्योति के साथ होगा चुनावी अभियान का आगाज : सुरेश भट्ट

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: लोकसभा के चुनावी माहौल में मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारे के साथ ही 26 फरवरी से कमल ज्योति द्वारा भाजपा अपना चुनावी अभियान शुरू कर देगी। जिसके तहत कार्यकर्ता 26 फरवरी को शाम को छह बजे से रात नौ बजे मतदाताओं के घर जाकर कमल ज्योति जगाएंगे। वे कम से कम पांच मतदाताओं के घर जरूर जाएंगे। जिसके लिए पार्टी ने प्रदेश भर में 15 लाख कमल दीप बनवाए हैं। इन दीयों से भाजपा चुनावी अभियान का आगाज करेगी। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों तक लगातार मेहनत करने का आह्वान किया।

loksabha election banner

संगठन मंत्री ने बताया कि कमल ज्योति कार्यक्रम में कार्यकर्ता अपने बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित कर कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। बूथ से जुड़े मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर कहीं दीप प्रज्वलित किए जा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि में इस कार्यक्रम में शामिल होने का पूर्ण प्रयास करें और कार्यक्रम के बाद ही फोटो उतार कर सोशल मीडिया पर हैशटैग करें। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे कार्यकर्ताओं से मन की बात

संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को बताया कि 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं से मन की बात करेंगे। इसकी भी पूरी जिम्मेदारी भी पूरी तरह से कार्यकर्ताओं के कंधों पर होगी। वे किसी चौक या चौराहे पर जहां बैठने की अच्छी व्यवस्था की जा सकती है बड़ी स्क्रीन लगाएं और 20 से 25 कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल करें। उन सभी कार्यकर्ताओं को सुबह साढ़े दस बजे कार्यक्रम स्थल पर बुला लें। पीएमओ के एप पर कार्यकर्ता प्रश्न भी डाल सकते हैं। जिसमें प्रश्न सलेक्ट होने के बाद प्रधानमंत्री से सीधी बात हो सकेगी। दो मार्च को होगी प्रदेश भर में मोटरसाइकिल रैली

सुरेश भट्ट ने बताया कि दो मार्च को प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए ग्रामीण स्तर पर 150 किलोमीटर और शहर क्षेत्र में 50 से 60 किलोमीटर की मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में भाग लें। इसके लिए जन प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। रैली में भाजपा की टोपी, पटका और झंडे का भरपूर प्रयोग किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.