Move to Jagran APP

सात जिलों के 110 मंडलाध्यक्ष पढ़ेंगे ओम का पाठ

2द्बद्यद्य ह्मद्गड्डस्त्र ह्लद्धद्ग ह्लद्ग3ह्ल श्रद्घ ह्रद्व कुरुक्षेत्र। भाजपा के सात जिलों के मंडलाध्यक्षों की बैठक धर्मनगरी में वीरवार को होगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 05:06 AM (IST)
सात जिलों के 110 मंडलाध्यक्ष पढ़ेंगे ओम का पाठ
सात जिलों के 110 मंडलाध्यक्ष पढ़ेंगे ओम का पाठ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भाजपा के सात जिलों के मंडलाध्यक्षों की बैठक धर्मनगरी में वीरवार को होगी। यह प्रदेशाध्यक्ष की जीटी बेल्ट के जिलों की पहली बैठक होगी। इसमें करीब 110 मंडलाध्यक्ष शामिल होंगे।भाजपा ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ एक अक्टूबर वीरवार को सैनी समाज भवन में सात जिलों के मंडल अध्यक्षों की बैठक लेंगे। कार्यक्रम का प्रात: 11 बजे दीप प्रज्ज्वलित के साथ शुरू होगा। यह करीब दो बजे तक चलेगा। प्रदेशाध्यक्ष इसके बाद करीब 2:30 बजे मीडिया से रूबरू होंगे।

loksabha election banner

इन जिलों के मंडलाध्यक्ष पहुंचेंगे

कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल और पानीपत। इनके करीब 110 मंडलाध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे। प्रदेशाध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट भी पहुंचेंगे। इनके अलावा कुरुक्षेत्र किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष और भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी भी बैठक में शामिल होंगे।

मंडलाध्यक्षों की खुलकर सुनेंगे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मंडलाध्यक्षों के मन की बात सुनेंगे। उनको पार्टी व संगठन की नीतियों के हिसाब से खुलकर बोलने दिया जाएगा। धनखड़ दूसरी बार पहुंचेंगे

प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दूसरी बार कुरुक्षेत्र आएंगे।वे इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद भद्रकाली मंदिर में माथा टेंकने आए थे। उन्होंने इसके बाद गीता ज्ञान संस्थानम् में पहुंचकर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज का भी आशीर्वाद लिया था। यह उनका अनौपचारिक दौरा भी माना जा रहा था। वीरवार को उनका दौरा औपचारिक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.