कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
जागरण संवाददाता, करनाल युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी चौक पर मुंह पर काली
जागरण संवाददाता, करनाल
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी चौक पर मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंद्रपाल ¨सह विर्क ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जजों ने भी लोकतंत्र को खतरा बताया है। आजादी के बाद पहली बार प्रेस कांफ्रेस कर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। न्यायपालिका लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है। न्यायापालिका में जिस तरह से सरकार हस्तक्षेप कर रही है। उससे देश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। भाजपा सरकार घोटालों की सरकार है। भाजपा राज में न तो मीडिया स्वतंत्र है और न ही कार्यपालिका। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इंद्रपाल ¨सह विर्क, गौरव शर्मा, चमकार ¨सह, दीपक, जगदेव, बलराम, अशोक, नजबीर, अमृत विर्क, साहिल, सर्वेश व बसंत मौजूद रहे।