मनोहर सरकार ने सुधारा सिस्टम : योगेंद्र राणा
भाजपा के जिला महामंत्री योगेंद्र राणा ने हलके के गांव बिलौना में भाजपा की नीतियों का प्रचार किया। उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत लोगों को भाजपा का सदस्य बनने का भी आह्वान किया।
संवाद सहयोगी, असंध : भाजपा के जिला महामंत्री योगेंद्र राणा ने हलके के गांव बिलौना में भाजपा की नीतियों का प्रचार किया। उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत लोगों को भाजपा का सदस्य बनने का भी आह्वान किया। योगेंद्र राणा ने बताया कि अपने पांच साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा के कार्य करने के सिस्टम को पटरी पर लाए। उन्होंने तमाम बाधाओं के बावजूद प्रदेश का विकास कराया। मनोहर सरकार ने हरियाणा में भ्रष्टाचार को समाप्त किया। उन्होंने विकास में क्षेत्रवाद का अंत कर समान विकास किया। इसी का नतीजा है कि आज हरियाणा विकास के मामले में दूसरे राज्यों से आगे है। योगेंद्र राणा ने बताया कि पहले लोगों को अपने काम कराने के लिए नेताओं और अधिकारियों के यहां दौड़ लगानी पड़ती थी। इसके बाद भी उनके काम नहीं होते थे, जिससे भ्रष्टाचार होता था। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार ने इस सिस्टम को समाप्त किया।
इस मौके पर केवल सिंह, पलविद्र, साहब सिंह, सुखचैन, मलकीत, जोगिन्द्र, रोहतास, राजिद्र, गुरनाम, अंग्रेज, जशन, गौरी, भूपिन्द्र, गुरबाज, फुलाराम, सिद्र व अमरीक मौजूद रहे।