मतदान ना केवल अधिकार बल्कि एक पवित्र कर्तव्य भी : यश केहरवाला
एब्रो इंडिया तरावड़ी के एचआर यश केहरवाला ने कहा कि देश को सुदृढ़ और मजबूत बनाने के लिए मतदान आवश्यक है।
संस, तरावड़ी : एब्रो इंडिया तरावड़ी के एचआर यश केहरवाला ने कहा कि देश को सुदृढ़ और मजबूत बनाने के लिए सभी का मतदान करना अति आवश्यक है। लोकतांत्रिक एक पर्व है, जिसे हमें अधिक से अधिक भाग लेकर मनाना चाहिए और अपने देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना सहयोग देना चाहिए। वह एब्रो इंडिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
यश केहरवाला ने कहा कि सशक्त सरकार के लिए सशक्त मतदान आवश्यक है। भारत युवाओं का देश है और युवा मतदाताओं की संख्या यहां पर बहुत अधिक है, इसलिए एक मजबूत वह प्रभावी लोकतंत्र के लिए युवाओं को आगे आना होगा और बढ़ चढ़कर मतदान करना होगा। उन्होंने कहा कि मतदान न केवल एक अधिकार है बल्कि एक पवित्र कर्तव्य भी है। देश के प्रत्येक नागरिक को विशेषकर युवाओं को खुद भी मतदान के लिए आगे आना चाहिए तथा दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।