महिलाएं भी करें वोट के लिए प्रेरित : संगीता गुप्ता
जेसीआइ सिटी जोन की महिला को-आर्डिनेटर संगीता गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए महिलाओं एवं छात्राओं को भी चाहिए कि वह एक-दूसरे को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। हमें बिना किसी लालच और भय के मतदान करना चाहिए।
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : जेसीआइ सिटी जोन की महिला को-आर्डिनेटर संगीता गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए महिलाओं एवं छात्राओं को भी चाहिए कि वह एक-दूसरे को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। हमें बिना किसी लालच और भय के मतदान करना चाहिए।
संगीता गुप्ता ने कहा कि उन महिलाओं एवं छात्राओं को चुनाव में जरूर हिस्सा लेना चाहिए, जिनके पास मत का अधिकार है। यह मतदाता पर खुद निर्भर करता है कि वह किसको वोट करें। फिर भी हमें सोच-समझ कर बिना किसी लालच के ऐसे उम्मीदवार को वोट करना चाहिए जो अपना कर्तव्य समझते हुए जनता का भला कर सके।