ये महिला बड़ी शातिर निकली... ऐसे बनाए व्यक्ति से संबंध और फिर हुआ Blackmailing का खेल शुरू
महिला अक्सर व्यक्ति से फोन पर प्यार भरी बातें करती। एक दिन उसने व्यक्ति को घर पर बुलाया और शारीरिक संबंध बना लिए। फिर उसने ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू कर दिया।
जेएनएन, करनाल। एक महिला ने फोन पर मीठी-मीठी बातें कर एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसा दिया। वह अक्सर व्यक्ति से फोन पर प्यार भरी बातें करती। यह खेल लगभग पांच साल तक चला। एक दिन महिला ने व्यक्ति को अपने घर पर बुलाया और वहां व्यक्ति पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। व्यक्ति ने महिला से शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद महिला ने ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू कर दिया।
मामला जब हद से ज्यादा गुजर गया तो व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी। महिला व्यक्ति को ब्लैकमेल कर रही थी कि अगर उसने उसको सात लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करा देगी। व्यक्ति ने यह बात पुलिस को बताई तो पुलिस ने ट्रैप लगाकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
शहर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रामनगर निवासी एक महिला करीब पांच साल पहले उसके पास फोन कर दोस्त की तरह बात करने लगी। महिला ने उसे अपने घर बुलाया और शारीरिक संबंध बना लिए। महिला ने उसे ब्लैकमेल कर करीब ढाई लाख रुपये ले लिए। इसके बावजूद वह सात लाख रुपये की मांग करने लगी और धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो उसे दुष्कर्म के मामले में फंसा देगी।
पुलिस ने टीम बनाकर आरोपित महिला को रंगे हाथों काबू करने की योजना बनाई। इसके बाद नोटों पर निशान लगाकर 50 हजार की राशि शिकायतकर्ता को दी। उसने आरोपित महिला को रुपये देकर पुलिस को इशारा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित महिला से रुपये भी बरामद कर लिए गए। महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी रामअवतार के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला के पति व किसी अन्य की मिलीभगत पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप