महिलाओं को मिले सुरक्षा और कानूनी हक : डा. सुमन
डीएवी कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप मे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग की पूर्व प्रवक्ता डॉ. सुमन गुप्ता ने महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर अपने विचार रखे।
जागरण संवाददाता, करनाल
डीएवी कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप मे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग की पूर्व प्रवक्ता डॉ. सुमन गुप्ता ने महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को महिला कानून के बारे मे जागरूक होकर सशक्त होने का आह्वान किया। कार्यक्रम मे पहुंचने पर डा. सुमन गुप्ता का प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी, महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डा. सीमा शर्मा, डा. रितु कालिया ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. आरपी सैनी ने कहा कि मौजूदा परिवेश मे महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को समाज मे मान-सम्मान नहीं मिलेगा तब तक समाज उन्नति नहीं कर सकेगा। प्राचार्य डा. सैनी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. सीमा शर्मा को बधाई दी। डा. सीमा ने भी सभी का धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम मे मंच संचालन प्रो. रजनी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम मे डॉ. मोनिका, प्रो. ममता तथा प्रो. मनीषा मौजूद रहे।