असंध में छत गिरने से महिला और बच्चा घायल
गांव राहड़ा में बरसात में मकान के छत गिरने से महिला और एक बच्चा घायल हो गया। दोनों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 09:45 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 09:45 AM (IST)
संवाद सहयोगी, असंध : गांव राहड़ा में बरसात में मकान के छत गिरने से महिला और एक बच्चा घायल हो गया। दोनों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया गया। घायल महिला के पति संदीप ने बताया कि बरसात में उसकी पत्नी रुचि 3 वर्षीय बच्चे के साथ रसोई में खाना बना रही थी। अचानक मकान की छत गिरने से दोनों नीचे दब गए। रुचि की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलकर असंध के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें