हरियाणा के करनाल में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर नौकरी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपित ने महिला से करीब एक लाख रुपये मूल्य के गहने भी ले लिए और आपत्तिजनक वीडियो व फोटो से उसे ब्लैकमेल करता रहा। महिला की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है लेकिन 15 दिन बाद भी आरोपित गिरफ्तार नहीं हुआ है।
जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा के करनाल की निवासी महिला ने अपने पड़ोसी पर नौकरी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आरोपित खुद को टैक्सी स्टैंड का प्रधान बताता है। लगातार दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती भी हुई।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आरोपित ने महिला से नौकरी के नाम पर करीब एक लाख रुपये मूल्य के गहने भी ले लिए। महिला का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो से आरोपित उसे ब्लैकमेल करता रहा।
अब महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। महिला ने एसपी गंगाराम पूनिया से भी मामले की शिकायत की है।
क्या है पूरा मामला?
शहर निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति चालक है। उसके दो बच्चे हैं। वह कोठियों में काम करके अपने और परिवार का गुजर बसर कर रही है। कुछ समय पहले पड़ोसी पवन ने उसे नौकरी लगवाने की बात कही। पवन खुद को टैक्सी स्टैंड का प्रधान बताता है।
पवन ने कहा कि वह शहर के ऊंचे लोगों को जानता है। आरोपित ने मेयर से मिलकर उसकी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपित ने दो लाख रुपये की मांग की। महिला अपने और अपनी बेटी के करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण आरोपित को दे दिए। आरोपित ने मेयर से मिलाने के बहाने महिला को अपने पास बुला लिया।
यह भी पढ़ें- मोहन लाल बडौली मामले में नया मोड़, घटनास्थल की पहचान तक नहीं कर पाई पीड़िता; मेडिकल कराने से भी किया इनकार
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप
यहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो और फोटो ले लिए। आरोपित ने कुछ दिन बाद फिर उसे बुलाया तो उसने मना कर दिया। तब आरोपित ने कहा कि उसकी आपत्तिजनक वीडियो व फोटो उसके पास है। आरोपी ने महिला से कहा कि आरोपित ने उसे धमकी देते हुए कहा था कि अगर तूने बात नहीं मानी, तो वह वीडियो और फोटो को वायरल कर देगा।
वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित महिला से लगातार दुष्कर्म करता रहा। दिन के बाद आरोपित उसे रात के समय भी मिलने आने के लिए दबाव बनाने लगा। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। महिला ने गर्भपात कराया। आरोपित ने महिला से एक लाख रुपये भी वापस नहीं लौटाए।
आरोपित को बताया पुलिस का मुखबिर
पीड़ित महिला ने बताया कि पवन पुलिस का मुखबिर है। जिसके चलते उसकी पुलिस के साथ अच्छी उठ-बैठ है। पुलिस के साथ अच्छी जानकारी के कारण ही पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
आरोपित की पत्नी ने दी झूठे केस में फंसाने की धमकी
महिला ने बताया कि आरोपित की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर वह उसकी पत्नी के पास पहुंची और पूरी बात बताई। आरोपित की पत्नी ने उसके पति के खिलाफ शिकायत करने पर अपने कपड़े फाड़कर उसके पति को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
आपबीती सुनाते समय रोने लगी पीड़िता
पीड़ित महिला आपबीती सुनाते हुए रोने लगी। महिला ने कहा कि वह तभी ठीक थी, जब कोठियों में काम करके अपना और परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। नौकरी के झांसे में फंसकर अपने आभूषण और इज्जत दोनों गंवा बैठी है।
इस केस के बाद से उसका और उसके स्वजन का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। पीड़िचा ने कहा कि आरोपित की पुलिस के साथ सांठगांठ है। जिस कारण उसके परिवार पर खतरा बना हुआ है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही है दबिश
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जा चुका है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन वह अभी फरार है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।