भक्ति संगीत प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 की टीम ने स्व. दयाल सिंह मजीठिया की पुण्यतिथि पर आयोजित भक्ति संगीत प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भक्ति संगीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
जागरण संवाददाता, करनाल : दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 की टीम ने स्व. दयाल सिंह मजीठिया की पुण्यतिथि पर आयोजित भक्ति संगीत प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भक्ति संगीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार जीतने और विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय की एकेडमिक एडवाइजर नीना रॉय सिंह और प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने विजेता टीम के सदस्यों वंशिका पालिया, निहारिका, तनवीर, माधव, पूर्वा, अश्नीत तथा गौरव का स्वागत किया।
भक्ति संगीत की यह प्रतियोगिता दयाल सिंह पब्लिक स्कूल दयाल सिंह कॉलोनी की ओर से आयोजित की गई थी, जिसमें शहर की 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। दयाल सिंह सेक्टर 7 की टीम ने अपनी बेहतर गायन क्षमता से सबका मन मोह लिया। अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम के बल पर प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी एवं मेडल अर्जित किए। विद्यालय की एकेडमिक एडवाइजर नीना रॉय सिंह ने विद्यार्थियों की इस जीत पर अपनी खुशी जाहिर की। प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर उन्हें आशीर्वाद देते हुए भावी जीवन में इसी प्रकार आगे बढ़ने का प्रेरणा दी। उन्होंने म्यूजिक टीचर उपमा राजपाल, नीलम चौधरी को इसी प्रकार विद्यार्थियों को दिशा देते रहने की शुभकामनाएं दी।