Move to Jagran APP

बदलने लगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक

अक्टूबर माह की शुरुआत हल्की ठंड से हुई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 08:12 AM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 08:12 AM (IST)
बदलने लगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक
बदलने लगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

अक्टूबर माह की शुरुआत हल्की ठंड से हुई है। सुबह और शाम के मौसम में गुलाबी ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। सुबह के समय मौसम सुहावना होता है। अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के धीरे-धीरे हो रहे आगमन में अगर लापरवाही की तो वह भारी पड़ सकती है। इन दिनों खांसी और जुकाम के केस आना शुरू हो गए हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि इन दिनों में एलर्जी के केस भी हैं, ऐसे में लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खासकर फ्रिज में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए। ज्यादा ठंडी चीजों का इस्तेमाल ना करें। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम दर्ज किया गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय नमी की मात्रा 95 फीसद दर्ज की गई जो शाम को घटकर 71 फीसद रह गई। हवा 6.0 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.