Move to Jagran APP

अचानक बदला मौसम, दोपहर बाद तेज बरसात, फिर से उमस ने किया बेहाल

जागरण संवाददाता, करनाल : उमस व गर्मी से बेहाल लोगों को शनिवार दोपहर को मामूली राहत मिली। करीब ढाई बज

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 05:45 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 05:45 AM (IST)
अचानक बदला मौसम, दोपहर बाद तेज बरसात, फिर से उमस ने किया बेहाल
अचानक बदला मौसम, दोपहर बाद तेज बरसात, फिर से उमस ने किया बेहाल

जागरण संवाददाता, करनाल : उमस व गर्मी से बेहाल लोगों को शनिवार दोपहर को मामूली राहत मिली। करीब ढाई बजे अचानक घुमड़कर बादल आए और तेज बरसात शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर के लिए ही बरसात हुई, जो करीब 5.0 एमएम दर्ज की गई है। बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

loksabha election banner

अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी 26.0 एमएम दर्ज किया गया है। सुबह के समय नमी की मात्रा 71 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को 85 फीसदी हो गई। हवा 2.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

24 घंटे के दौरान छा सकते हैं बादल

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बादल छा सकते हैं।आंशिक बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 26 जुलाई से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बरसात हो सकती है, तीन दिन तक यह सिलसिला जारी रह सकता है। देशभर में बने मौसमी सिस्टम

इस समय झारखंड और ओडिशा से सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ पर एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। मानसून की टर्फ रेखा अनूपगढ़, अलवर, शिवपुरी, सतना, गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र से होते हुए चांदबली और फिर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। एक अपतटीय टर्फ रेखा महाराष्ट्र तट से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.