डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन में मनाया गया जल संरक्षण दिवस
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन में जल संरक्षण दिवस मनाया गया। इसमें छात्रों के लिए जल संरक्षण पर पोस्टर बनाना नारा लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन में जल संरक्षण दिवस मनाया गया। इसमें छात्रों के लिए जल संरक्षण पर पोस्टर बनाना, नारा लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रों ने कहा कि जल मानव ही नहीं सभी प्राणियों के लिए जीवन दायक है। इसकी लगातार होती कमी और प्रदूषण के कारण जल संरक्षण पर जागरूकता जरूरी है, छात्रों को जागरूक करने के लिए कला अध्यापक संजीव की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने पोस्टर बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया, वहीं नारा लेखन में बच्चों ने अर्थपूर्ण नारा लिखकर अपने शब्दों को भाव दिया। प्रधानाचार्य मंतोष पाल सिंह ने छात्रों की प्रतिभा को सराहा।