विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मोबाइल चला रही थी नर्स...', करनाल में सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला व नवजात बच्चे की मौत पर हंगामा

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:59 PM (GMT+05:30)

करनाल के जिला नागरिक अस्पताल में एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों ...और पढ़ें

सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला और नवजात बच्चे की मौत।

सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला और नवजात बच्चे की मौत।

HighLights

  1. गर्भवती महिला और नवजात बच्चे की अस्पताल में मौत

  2. परिजनों ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया

  3. मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया

जागरण संवाददाता, करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को रात को गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। स्वजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

स्वजन का आरोप है कि स्टाफ नर्स मोबाइल चलाती रहती थी। स्वजन का आरोप है कि गर्भवती महिला को एक इंजेक्शन लगाया गया था, उसके बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत महिला का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है।

मरने के बाद ऑपरेशन से की डिलीवरी

उत्तम नगर की दुर्गा कॉलोनी निवासी रजनी को 14 नवंबर की रात करीब 9 बजे शहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। रजनी की सास ने बताया कि उसकी बहू की तबीयत बिल्कुल ठीक थी। सभी टेस्ट की रिपोर्ट भी सही आई थी लेकिन स्टाफ ने उसके इलाज में लापरवाही की है।

उसकी बहू रजनी दर्द से तड़पती रहती थी और स्टाफ नर्स मोबाइल चलाती रहती थी। उन्होंने महिला को भी थपड़ मारा था। इतना ही नहीं उन्होंने उसकी बहू को एक इंजेक्शन लगाया था। उसके बाद ही महिला की जान गई। उसके मरने के बाद ही आपरेशन कर डिलीवरी कराई गई। नवजात बच्चा भी मृत था। रजनी का पहले से 3 साल का एक बच्चा भी है।

व्रत तुड़वाया, बाहर से दवाइयां लाने को भी तैयार थे। स्वजन ने बताया कि रजनी ने छठ मैया का व्रत रखा हुआ था। शरीर में कमजोरी न आए, इसलिए उन्होंने उसका व्रत भी तुड़वा दिया था। रजनी के पति ने भी छठ मैया का व्रत रखा हुआ था।

गर्भवती महिला की मौत की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा किसकी लापरवाही रही है। - डॉ. सरिता, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल करनाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।