Move to Jagran APP

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश में दो भाई गिरफ्तार

क्षेत्र के गांव अरड़ाना की घटना, दोनों आरोपित खाली मकान में बेहोश लड़की को छोड़कर त

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 08:11 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 02:05 AM (IST)
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश में दो भाई गिरफ्तार
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश में दो भाई गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, असंध

loksabha election banner

क्षेत्र के गांव अरड़ाना में दो सगे भाइयों ने गांव की ही एक नाबालिक लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। बाद में खाली मकान में बेहोश लड़की को छोड़कर ताला लगाकर भाग गए। लड़की के लापता होने के लगभग तीन घंटे बाद मकान की छत के ऊपर किसी ने लड़की को देखा तो उसे मकान के बाहर निकाला। इस दौरान आरोपियों ने रस्सी से लड़की के हाथ-पांव और कपड़े से मुंह बांध रखा था। इस दौरान असंध पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद शनिवार सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने महिला थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर असंध महिला थाना प्रभारी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी 12 वर्षीय लड़की शुक्रवार शाम सात बजे करियाने की दुकान पर सामान लेने गई थी। एक घंटे बाद भी घर नहीं लौअी तो उन्होंने आसपास खोजबीन की। इसके बाद असंध महिला थाना प्रभारी नेहा राठी भी मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस ने आसपास के घरों में लड़की की खोज की। ग्रामीणों ने बंद पड़े एक मकान में ऊपर छत से लड़की को पड़े देखा। लेकिन उस मकान का मेन गेट का ताला लगा था। इसके बाद असंध पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराकर बयान दर्ज किए। लड़की के बयान पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.