Move to Jagran APP

कांग्रेस सेवा दल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

कांग्रेस सेवा दल की परंपरा के तहत महीने के आखिरी रविवार को उचाना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई हरियाणा प्रदेश प्रभारी राजबीर मराठा व प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान के निर्देश पर यह कार्यक्रम किया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 06:59 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 06:59 AM (IST)
कांग्रेस सेवा दल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कांग्रेस सेवा दल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

करनाल (विज्ञप्ति) : कांग्रेस सेवा दल की परंपरा के तहत महीने के आखिरी रविवार को उचाना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, हरियाणा प्रदेश प्रभारी राजबीर मराठा व प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान के निर्देश पर यह कार्यक्रम किया जाता है। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव जोगिद्र चौहान, प्रदेश सचिव जगीर सैनी व जिला प्रधान अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सेवादल के मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा दल की शुरुआत 1924 में एनएस हार्डिकर ने आंध्र प्रदेश के काकिनाडा में की थी। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस सेवा दल के पहले चेयरमैन बनाए गए। आजादी की लड़ाई में शामिल कांग्रेस के बड़े नेता इसके सदस्य रहे। उन्होंने कहा कि सेवा दल के स्वयंसेवक गांधी टोपी पहनने और उनके विचारों पर चलने के लिए जाने जाते हैं। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान का गायन किया गया। तिरंगे को सलामी दी गई।

loksabha election banner

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जोगिद्र चौहान, प्रदेश सचिव जगीर सैनी, जिला प्रधान अनिल शर्मा, जिला ग्रामीण प्रधान मदन राणा, महिला ग्रामीण प्रधान अनुजा सिगला, महामंत्री सुरेंद्र ढाकवाला, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रशोत्तम चौरा, प्रवीन संधु, बलजीत चौहान, सुरजीत सिंह, पूर्व उपप्रधान राजेंद्र सिंह भोला, महासचिव डा. जगमाल सिंह, अमरजीत सिंह भोला, अशोक कांबोज, रणदीप चौधरी, सचिव रामप्रकाश, उषा राजपूत, रणधीर सिंह फौजी, हरीराम, राजेंद्र निषाद, बीरबल तंवर, इंद्री ब्लाक प्रधान हरीदास, असंध ब्लाक प्रधान राजेंद्र राणा, संदीप कुमार व परमजीत मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.