नेशनल कबड्डी के लिए ट्रायल 3 को
अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष और महिला) के लिए टीम का चयन 3 नवंबर को कर्ण स्टेडियम करनाल में किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, करनाल: अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष और महिला) के लिए टीम का चयन 3 नवंबर को कर्ण स्टेडियम करनाल में किया जाएगा। खेल और युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित ट्रायल सुबह 11 बजे लिए जाएंगे और कर्मचारियों को विभाग की ओर से प्रमाणित दस्तावेज के साथ पहुंचना है। जिला खेल अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि 15 से 19 नवंबर तक इंडोर स्टेडियम राजकीय कॉलेज कोटशेरा, चौड़ा मैदान, शिमला (हिप्र) में अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता कराई जा रही है। करनाल में तीन नवंबर को होने वाले ट्रायल में हरियाणा की महिला और पुरुष टीम का चयन किया जाएगा। पुरुष खिलाड़ियों की टीम के लिए सिरसा के कबड्डी कोच संदीप और रोहतक के रणबीर सिंह को तैनात किया है, जबकि चरखी दादरी की कोच ज्योति और रोहतक के कोच दिनेश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं के ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बोर्ड, कार्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली निगम, एचएसआइडीसी के कर्मचारी हिस्सा नहीं ले सकेंगे।