करनाल में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौट रही दो कारों की टक्कर; एक बच्चे समेत दो युवक की मौत और पांच घायल
करनाल के आईटीआई चौक पर शनिवार रात शादी समारोह से लौट रही दो कारों की टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।
-1795339621867_m.webp)
हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त। फोटो जागरण
HighLights
आईटीआई चौक पर दो कारों की भीषण टक्कर।
हादसे में दो युवकों की दुखद मौत हो गई।
पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए, कारें पलटीं।
जागरण संवाददाता, करनाल। आईटीआई चौक पर शनिवार रात करीब ए बजे शादी समारोह से लौट रहे दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। दोनों कारों में टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों कारें सड़क पर पलट गई और लाइट के खंभे भी टूट गए।
इस हादसे में 10 वर्षीय व 21 वर्षीय युवक की जान चली गई। महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। मृतक करनाल के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है