पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए करें पौधरोपण : एसडी अरोड़ा
पर्यावरण सरंक्षण समिति ने सेक्टर-13 के पार्क नंबर 3 में पौधरोपण किया। समिति अध्यक्ष एसडी अरोड़ा ने बताया कि पेड़-पौधे प्रकृति की अनुपम देन हैं। यदि इसको गहराई से समझा जाए तो आयुर्वेद की जन्मदाता प्रकृति ही है।
जागरण संवाददाता, करनाल : पर्यावरण सरंक्षण समिति ने सेक्टर-13 के पार्क नंबर 3 में पौधरोपण किया। समिति अध्यक्ष एसडी अरोड़ा ने बताया कि पेड़-पौधे प्रकृति की अनुपम देन हैं। यदि इसको गहराई से समझा जाए तो आयुर्वेद की जन्मदाता प्रकृति ही है।
उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में इलाज के सिद्धांत व सभी दवाइयां प्रकृति में विद्यमान पेड़-पौधों एवं फल-फूलों आदि से ही निर्मित होती हैं।
मुख्य पैटर्न कंवल भसीन ने कहा कि वर्तमान में वायुमंडल में कार्बन डाईऑक्साइड आदि गैसों की अधिक मात्रा होने के कारण हम अशुद्ध हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। आज लोग एलर्जी, सांस, दमा, हाई ब्लड प्रेशर, शुगर व दिल की बीमारी से ग्रस्त हैं। ओपी सचदेवा ने बताया कि जितने पेड़-पौधों को हमारे द्वारा काटा जा रहा है, उससे ज्यादा संख्या में हमें इन्हें लगाना चाहिए।
इस मौके पर केएल नारंग, आरआर अत्री, एलडी मदान, ओपी सचदेवा, एसके चावला, डीएन गांधी, डॉ. पुष्पा सिन्हा, शशी आर्या, विनोद गुप्ता व हरीश बजाज मौजूद रहे।