Move to Jagran APP

Karnal News: प्रेमी के साथ रहने के लिए महिला ने ऐसे उतारा पड़ोसी युवती को मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Karnal News एक लड़की ने पड़ोस की ही रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद उसने उस महिला को अपने कपड़े व जेवरात पहनाकर उसके ऊपर तेल छिड़ककर उसको अध जला कर के अपने घर से फरार हो गई थी।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Sun, 05 Mar 2023 12:01 PM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2023 12:01 PM (IST)
Karnal News: प्रेमी के साथ रहने के लिए महिला ने ऐसे उतारा पड़ोसी युवती को मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रेमी के साथ रहने के लिए महिला ने ऐसे उतारा पड़ोसी युवती को मौत के घाट

करनाल, जागरण संवाददाता। जिला पुलिस करनाल की सीआईए वन इंचार्ज निरीक्षक गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में कार्य करते हुए टीम द्वारा वर्ष 2022 में थाना घरौंडा में दर्ज एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें एक लड़की ने पड़ोस की ही रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी थी।

loksabha election banner

हत्या करने के बाद उसने उस महिला को अपने कपड़े व जेवरात पहनाकर, उसके ऊपर तेल छिड़ककर उसको अध जला कर के अपने घर से फरार हो गई थी। ताकि उस लड़की के परिजनों को लगे कि उनकी लड़की ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद वह लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने लग गई थी।

दिनांक 24 नवंबर 2022 को राजवंती पत्नी सतवीर वासी गांव हरिसिंहपुरा थाना घरौंडा जिला करनाल उम्र करीब 55 साल के बिना बताए घर से कहीं चले जाने बारे थाना घरौंडा में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इस संबंध में राजवंती के लड़के राकेश के बयान पर थाना घरौंडा में मुकदमा नंबर 745 वर्ष 2022 धारा 346 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था।

दिनांक 24 नवंबर 2022 को ही पड़ोस में रहने वाली एक लड़की अंतिम पुत्री डॉक्टर सुशील की करंट लगकर मृत्यु होने वाली खबर फैल गई। मामले की जांच उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सीआईए वन की अध्यक्षता में टीम को सौंपी गई। दौराने तफ्तीश टीम द्वारा दिनांक 3 मार्च को आरोपी लड़की अंतिम पुत्री सुशील कुमार वासी हरिसिंहपुरा को रसूलपुर गुजरान जिला शामली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

ऐसे रची हत्या की साजिश

टीम द्वारा जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी लड़की अंतिम का रसूलपुर गुजरान के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था और आरोपी लड़की अपने घरवालों को बिना बताए अपने प्रेमी के संग रहना चाहती थी। जिसके कारण लड़की ने अपनी मृत्यु की कहानी बनाई और राजवंती नामक महिला की हत्या कर दी। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़की ने पहले से ही महिला की हत्या करने का प्लान बना रखा था। लड़की द्वारा दिनांक 24 नवंबर को महिला राजवंती को बहाने से अपने घर बुलाया।

इसके बाद आरोपी लड़की ने महिला को नशे की गोलियां पानी में मिलाकर पिलाई और चुन्नी व बिजली के तार से गला घोंट कर हत्या कर दी और बिजली से करंट भी लगा दिया। इसके बाद लड़की ने मृतक महिला के शरीर से उसके जेवरात व कपड़े उतारे और अपने जेवरात व कपड़े पहनाकर उसके मृत शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। ताकि लड़की के परिजनों को लगे कि उनकी लड़की की करंट लगने से मृत्यु हो गई है। इसके बाद लड़की मौका पाकर अपने घर से फरार हो गई और अपने प्रेमी उपरोक्त के साथ रहने लग गई।

पुलिस ने खोले सारे राज

जिसके बाद करनाल पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से जांच करते हुए मामले का खुलासा किया और आरोपित लडकी को गिरफ्तार किया। आरोपी लडकी को कल दिनांक 4 मार्च को पेश अदालत करके 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दौराने रिमांड आरोपी लडकी से गहनता से पूछताछ की जाएगी व आरोपिया से मृत महिला का मोबाइल फोन व जेवरात आदि बरामद किए जाएंगे। इस मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता का भी पता लगाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.