कौशल विकास के लिए शिक्षकों को दिए टिप्स
संवाद सहयोगी, इंद्री : खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में विद्यार्थियों को सक्षम बनाने के
संवाद सहयोगी, इंद्री : खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में विद्यार्थियों को सक्षम बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें स्कूल मुखियाओं को प्रशिक्षित किया गया। खंड के स्कूलों के स्कूल मुखियाओं के दो बैच बनाए गए और उन्हें सक्षम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राममूर्ति ने की। इसमें मुख्य रूप से साक्षी श्रीवास्तव सीएमजीजीए व सपना जैन डीपीसी ने शिरकत कर जागरूक किया।
उन्होंने सक्षम प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी और विद्यार्थियों को सक्षम बनाने के टिप्स भी दिए। विभाग से मिली जानकारी अनुसार सक्षम योजना के तहत 18 फरवरी तक 80 प्रतिशत बच्चों को सौ प्रतिशत सीखने के परिणाम आने चाहिएं। बच्चों को अपने पाठयक्रम की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसमें ¨हदी व गणित विषय शामिल किए गए हैं और तीसरी, 5वीं व 7वीं कक्षा के बच्चों को फिलहाल इसमें शामिल किया गया है। इस मौके पर बीर ¨सह राणा, बिजेंद्र ¨सह, विरेंद्र, चंद्रशेखर, विपिन कुमार और जितेंद्र मौजूद थे।