सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सरस्वती सदन ने मारी बाजी
एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संस्कृत श्लोक व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों को कर्म की महत्ता से अवगत करवाने के लिए किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों-सतलुज, यमुना, कावेरी और सरस्वती के चयनित प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जागरण संवाददाता, करनाल : एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संस्कृत श्लोक व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों को कर्म की महत्ता से अवगत करवाने के लिए किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों- सतलुज, यमुना, कावेरी और सरस्वती के चयनित प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गीता के उपदेश, नीति परक श्लोक व सुक्तियों से मिलने वाले ज्ञान को आत्मसात कराना था।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सरस्वती सदन रहा, दूसरा स्थान यमुना सदन ने प्राप्त किया तथा तीसरा स्थान कावेरी सदन ने प्राप्त किया।
प्रबंधक कमेटी के प्रधान एमएल अनेजा ने संदेश दिया कि कर्म व परिश्रम से ही हम जीवन में सफल हो सकते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता ¨सह ने बच्चों से कहा कि कर्म व परिश्रम से ही हम जीवन की उन ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं, जिनके लिए हम प्रयासरत रहते हैं।
इस अवसर पर अध्यापिका बबीता, रंजना कादयन, ममता चौधरी, कविता सहगल व कुमारी सीपिका गांधी उपस्थित रहीं।