Move to Jagran APP

सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

ठेकेदारों की ओर से सफाई कर्मचारियों का शोषण करने तथा सरकार की ओर से नगरपालिका कर्मचारी संघ के साथ किए गए समझौतों को लागू न करने के विरोध में नगर निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने शनिवार को गेट मीटिग की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 07:50 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 07:50 AM (IST)
सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, करनाल : ठेकेदारों की ओर से सफाई कर्मचारियों का शोषण करने तथा सरकार की ओर से नगरपालिका कर्मचारी संघ के साथ किए गए समझौतों को लागू न करने के विरोध में नगर निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने शनिवार को गेट मीटिग की। सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए। मीटिग की अध्यक्षता इकाई प्रधान वीरभान बिडलान ने की। संचालन राजकुमार ढिलोड ने किया।

loksabha election banner

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार बार-बार कर्मचारियों से वादाखिलाफी कर रही है। सरकार के साथ हुई वार्ताओं में मांगों पर सहमति बनी, मगर कोई मांग लागू नहीं की गई।

वीरभान ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ की निगम प्रशासन अनदेखी कर रहा है। कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। निगम प्रशासन ने कर्मचारी नेताओं से बातचीत करना तक उचित नहीं समझा। उन्होंने कहा कि ठेकेदार कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं देते। पिछले 8-10 महीनों से सफाई कर्मचारियों को झाडू़ तक नहीं दी गई। पक्के कर्मचारियों का एरियर कई महीनों से लटका है। 20 कर्मचारियों को सरकार के आदेशानुसार झाडू़ भत्ता, वर्दी-जूता भत्ता व छुट्टियों का भत्ता नहीं दिया गया।

इस मौके पर राज्य सचिव शारदा देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चनालिया, प्रदेश संगठनकर्ता एवं जिला प्रधान अशोक प्रोचा, जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया, फायरब्रिगेड कर्मचारी यूनियन से जिला प्रधान विजय शर्मा, संदीप त्यागी, भूपेंद्र राणा, एसकेएस के जिला सचिव सुशील गुर्जर व महिला विग प्रधान सुनीता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.