तीन दिन बाद लौटे युवक का नाम पूछकर दाग दी गोली, गंभीर
जागरण संवाददाता करनाल इंद्री क्षेत्र के गांव क्षेत्र के ननदी खालसा गांव निवासी रमेश कुमार को
जागरण संवाददाता करनाल
इंद्री क्षेत्र के गांव क्षेत्र के ननदी खालसा गांव निवासी रमेश कुमार को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक का इलाज के लिए पहले इंद्री के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत का दोखते हुए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। इधर जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों का पता नहीं चला। क्षेत्र के लोगों में घटना को लेकर खासा रोष है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि दिन दिहाड़े ही इतनी बड़ी वारदात का होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। घायल युवक के पिता नाथीराम ने बताया कि हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। नाथी राम के मुताबिक रमेश कई दिन से घर से बाहर गया था। मंगलवार को ही वापस आया था। आते ही वह खेत में गया। तभी वहां बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने आते ही पूछा कि रमेश कौन है? जैसे ही रमेश आगे आया तो हमलावरों ने आव देखा न ताव तुरंत उसे टारगेट पर लेकर गोली दाग दी। गोली लगते ही रमेश नीचे गिर गया। इसी बीच बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गए। नाथी राम ने बताया कि उन्हें तो कुछ समझ में ही नहीं आया कि हुआ क्या है? थोड़ा संभले तो तुरंत रमेश को लेकर अस्पताल में लेकर आए। हमलावर के हाथ कांप गए, वर्ना अनर्थ हो जाता
बताया जा रहा है कि हमलावर रमेश की हत्या के इरादे से आए थे। उन्होंने इसकी पूरी प्ला¨नग कर रखी थी। पूरी रैकी के बाद ही वारदात को अंजाम दिया। मौके पर गोली दागने वाले बदमाश का हाथ कांप गया। उसने तो गोली रमेश के सिर को निशाना करके मारी थी, इस वजह से गोली कंधे पर जाकर लगी। इसके बाद उन्होंने दूसरी गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। वारदात की वजह
सरपंच से विवाद बताया जा रहा है कि युवक ने गांव के सरपंच प्रवीण की जमीन ठेके पर ले रखी है। इसके लिए उनके बीच में कई दिनों से विवाद चल रहा था। अभी पराली को लेकर विवाद था। नाथी राम ने बताया कि सरपंच पराली निकालने के पैसे नहीं दे रहा था। इसके लिए दोनों में तनाव था। नाथीराम ने यह भी दावा किया कि हमलावर सरपंच का नाम ले रहे थे। इसलिए उन्हें लगता है कि इस वारदात के पीछे सरपंच का हाथ हो सकता है। इस बाबत जब सरंपच प्रवीण से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन हो नहीं पाया। बीज का प्लांट लगाना चाह रहा था युवक
ग्रामीणों ने बताया कि युवक बीज का प्लांट लगाना चाह रहा था। वह कुछ दिन से पंजाब गया था। कहां गया था? किसी को इस बारे में पता था। मंगलवार को ही वापस आया। ऐसा भी हो सकता है कि वारदात के पीछे कोई प्रतिद्वंद्वी तो नहीं है। पंजाब में युवक कहा गया, इस बारे में ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं है। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि युवक शांत रहता है। समझ में नहीं आ रहा कि उसके साथ इस तरह की वारदात कैसे हो गई। वर्जन
पुलिस जांच अधिकारी बख्शा ¨सह का कहना है कि ननदी खालसा गांव निवासी रमेश को खेत में गोली लगी है। इसको इलाज के लिए इंद्री अस्पताल में लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे करनाल रेफर किया है। मामले की जांच की जा रही है।