शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने का लें प्रण : कपूर
जेबीडी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष भारत भूषण कपूर ने कहा कि वर्ष 1950 में भारत एक गणतांत्रिक देश बना था। देश की जिस आजादी के लिए देश के महान शहीदों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था उसे नहीं भूलना चाहिए।
जागरण संवाददाता, करनाल : जेबीडी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष भारत भूषण कपूर ने कहा कि वर्ष 1950 में भारत एक गणतांत्रिक देश बना था। देश की जिस आजादी के लिए देश के महान शहीदों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था, उसे नहीं भूलना चाहिए। शहीदों के दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रण लेना चाहिए।
भाजपा नेता भारत भूषण कपूर हांसी चौक पर आयोजित आपकी रसोई में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बोल रहे थे। गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यहां हर वर्ग के लोग मात्र 10 रुपये में शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते दिखाई दिए। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश के गांव को लाल डोरा मुक्त करने की शुरुआत करनाल जिले के गांव सिरसी से की गई है।