Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र से सुरजीत सिंह ने केसीजीएमसी में मरणोपरांत देहदान किया

कुरुक्षेत्र निवासी सुरजीत सिंह ने 82 वर्ष की आयु में शुक्रवार रात अंतिम सांस ली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 08:48 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:32 AM (IST)
कुरुक्षेत्र से सुरजीत सिंह ने केसीजीएमसी में मरणोपरांत देहदान किया
कुरुक्षेत्र से सुरजीत सिंह ने केसीजीएमसी में मरणोपरांत देहदान किया

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र निवासी सुरजीत सिंह ने 82 वर्ष की आयु में शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। सुरजीत सिंह ने मरने से पहले अपने बेटे महेंद्र जीतसिंह और बेटी परमजीत से इच्छा जाहिर की थी कि उसका शरीर मृत्यु के बाद दान किया जाए। शुक्रवार को जीवन के अंत समय में थोड़ा अस्वस्थ हुए सुबह गुरुद्वारे जाकर मत्था टेका गुरु घर की सेवा की और जुबान के ऊपर रामजी -वाहेगुरु का नाम जपते-जपते प्राण त्याग दिए। चीमा परिवार ने उनकी इच्छा को पूरा करते हुए उनकी देह को शनिवार सुबह कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल को दान कर दिया। सबसे पहले माधव नेत्र बैंक संस्था के माध्यम से नेत्रदान किए, उसके बाद देह दान कर दिया गया। सुरजीत सिंह धार्मिक संस्थाओं के साथ मन भाव से सेवा का कार्य करते थे। अपने जीवन काल में मंदिर और गुरुद्वारे की तन मन धन से सेवा करते रहते थे। परिवार के इस कदम की सभी सामाजिक संस्थाओं ने सरहाना की और लोगों को देहदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अपना आशियाना आश्रम के सेवादार चरणजीत बाली, शिवकुमार, अनु मदान ने यह सेवाकार्य किया। उनके संपूर्ण शरीर को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अंदर डॉक्टर बुद्धिराजा और डॉक्टर श्वेता को सुपुर्द किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.