सन्नी बने मोदी आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष
भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ता सन्नी बजाज को बीएमए का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 08:57 AM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 06:32 AM (IST)
संवाद सहयोगी, घरौंडा : भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ता सन्नी बजाज को बीएमए का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर सन्नी बजाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव आहुजा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद जुनेजा का आभार व्यक्त किया है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सन्नी बजाज ने कहा कि भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार किया जाएगा। बीएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद जुनेजा ने कहा कि बीएमए अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें