एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने सुमित सिगला
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने हिमाचल प्रदेश के सुमित सिगला को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने सुमित सिगला को नियुक्ति पत्र सौंपकर पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई।
जागरण संवाददाता, करनाल : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने हिमाचल प्रदेश के सुमित सिगला को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने सुमित सिगला को नियुक्ति पत्र सौंपकर पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि संस्था की ओर से भारतवर्ष में करप्शन के खिलाफ जागरूकता लाने का अहम कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर सरंक्षक बलजीत सल्याण एंव निदेशक पवन शर्मा मौजूद थे।