छात्रों ने किया पिगला भरथरी सांग का किया मंचन
गुरु नानक खालसा कॉलेज में गुरुवार को रत्नावली युवा सांग महोत्सव का आगाज किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के सौजन्य से आयोजित सांग समारोह का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधन समिति के महासचिव सुरिद्रपाल सिंह पसरीचा व प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने किया।
जागरण संवाददाता, करनाल :

एसडी कॉलेज पानीपत की टीम ने पंडित मांगे राम द्वारा रचित पिगला भरथरी सांग का मंचन किया। उस्मान, सूरजभान, लीलू ने विभिन्न गीतों एवं रागनियों के माध्यम से सांग का मंचन किया। उन्होंने अपने गीत दुनिया में ते खो देगा वहम लुगाई का मार्मिक चित्रण किया। प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि सांग के माध्यम से हम अपनी प्राचीन व प्रेम भरी संस्कृति को याद करते हैं। विद्यार्थी इससे बहुत कुछ सीखते हैं। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्थल की सफाई की। सांग देखने के लिए विभिन्न गांवों और शहर से ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोग उपस्थित रहे। सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ. गुरिद्र सिंह ने सभी का स्वागत किया। मंच का संचालन डॉ. बीर सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. रेणु गोसाई, प्रो. शशि मदान, प्रो. अंजू चौधरी, प्रो. डॉ. कृष्ण अरोड़ा, प्रो. जगमीत सिंह, प्रो. विनीत गोयल, प्रो. राकेश चंद्र व डॉ. रामपाल मौजूद रहे।