एसडी महिला कॉलेज नरवाना की छात्राओं ने जैमल फत्ता का किया मंचन
गुरु नानक खालसा कॉलेज में रत्नावली युवा सांग महोत्सव का समापन हुआ। एसडी महिला कॉलेज नरवाना की छात्राओं ने पंडित मांगे राम के प्रसिद्ध सांग जैमल फत्ता का मंचन किया।
जागरण संवाददाता, करनाल : गुरु नानक खालसा कॉलेज में रत्नावली युवा सांग महोत्सव का समापन हुआ। एसडी महिला कॉलेज नरवाना की छात्राओं ने पंडित मांगे राम के प्रसिद्ध सांग जैमल फत्ता का मंचन किया। मुख्यातिथि डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी, विशिष्ट अतिथि केवीए डीएवी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुजाता गुप्ता रहीं। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने सभी का स्वागत किया एवं कॉलेज की सांस्कृतिक गतिविधियों को गिनवाया। डॉ. आरपी सैनी ने जैमल फत्ता सांग से पंडित मांगे राम की रागिनी भी सुनाई। सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ. गुरिद्र सिंह ने व्यवस्था को संभाला जबकि डॉ. बीर सिंह ने मंच संचालन किया। गायक सलीम हरियाणवी ने गीतों से मनोरंजन किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान कंवरजीत सिंह प्रिस ने सभी का आभार व्यक्त किया।