रत्नावली में पुरस्कार जीतकर लौटे विद्यार्थियों का सम्मान
जागरण संवाददाता, करनाल गुरुनानक खालसा कॉलेज के कलाकार विद्यार्थियों ने हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित रत्नावली समारोह में तीन विधाओं में पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। विजेता विद्यार्थियों के वीरवार को कॉलेज पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, करनाल
गुरुनानक खालसा कॉलेज के कलाकार विद्यार्थियों ने हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित रत्नावली समारोह में तीन विधाओं में पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। विजेता विद्यार्थियों के वीरवार को कॉलेज पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान स. कंवरजीत ¨सह ¨प्रस ने कहा कि समारोह में कॉलेज ने चार विधाओं में भाग लिया था और तीन में पुरस्कार जीतना, एक उपलब्धि है। विजेताओं का मुंह मीठा कराकर उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हरियाणवीं पॉप सांग में कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि दिव्यम सोढ़ी ने हरियाणवीं भजन में दूसरा और हरियाणवीं गजल में तीसरा पुरस्कार जीता। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। हर क्षेत्र में कॉलेज के विद्यार्थी आगे : डॉ. सीमा
प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि कॉलेज शिक्षा और खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अनेक कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हमारे विद्यार्थी बहुत प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने इसका श्रेय सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ. गु¨रद्र ¨सह, डॉ. कृष्ण अरोड़ा, डॉ. बीर ¨सह, प्रो. बलजीत कौर, प्रो. ममता व प्रो. जगमीत ¨सह को दिया। इस अवसर पर सरदार भगवंत ¨सह, मो¨हद्र ¨सह भाटिया, डॉ. रेणू गोसाई, मानसी मदान, सुनील कुमार, रेनू, नुपूर, शीतल, रोजी, प्रियंका, सागर, आशीष और राजेश कुमार मौजूद रहे।