Move to Jagran APP

हरियाणवी संस्कृति को सहेजने का पाठ सीख रहीं छात्राएं

राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राएं इन दिनों में हरियाणा संस्कृति को सहेजने का पाठ सीख रही हैं। छात्राओं के इरादे मजबूत हैं और खुद को समाज में बलबूते पर पहचान बनाने का जज्बा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 07:48 AM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 07:48 AM (IST)
हरियाणवी संस्कृति को सहेजने का पाठ सीख रहीं छात्राएं
हरियाणवी संस्कृति को सहेजने का पाठ सीख रहीं छात्राएं

जागरण संवाददाता, करनाल : राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राएं इन दिनों में हरियाणा संस्कृति को सहेजने का पाठ सीख रही हैं। छात्राओं के इरादे मजबूत हैं और खुद को समाज में बलबूते पर पहचान बनाने का जज्बा है। 30 से अधिक छात्राएं कला के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। छात्राएं कमजोर नहीं हैं वे प्रत्येक परिस्थिति में खुद को ढालने की ताकत रखती हैं। वे जानती हैं कि समाज में लड़के के मुकाबले उनके साथ भेदभाव किया जाता है। परिवार व कॉलेज में सभी नियमों का पालन करके खुद बेहतर साबित करने में जुटी हुई हैं।

loksabha election banner

महिलाओं पर अत्याचार पर लगे रोक

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा तनु शर्मा ने बताया कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के प्रति लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है। घर में आज भी महिलाओं पर दहेज के अत्याचार किए जा रहे हैं। हालात यहां तक पहुंच गए कि महिलाओं के लिए अलग से थाने बनाए गए और यहां अनगिनत केस लटक रहे हैं। शिकायतों के निपटारे के बजाय बढ़ोतरी हो रही है। तनु ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिसा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाज से खत्म करने की अपील की।

संस्कृति को संभालना जरूरी

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा ने बताया कि हरियाणा की संस्कृति की विदेशों में पहचान है जबकि यहां के युवा इस पहचान को भूलते जा रहे हैं। अंग्रेजी और हिदी भाषा बेशक समय की मांग है लेकिन हम हरियाणा में अपनी भाषा का बोलकर प्रचार कर सकते हैं। यहां की संस्कृति हमारी भाषा के साथ मजबूत है। हरियाणा में प्रत्येक युवा को अपनी भाषा को अपना चाहिए। हमारी संस्कृति में महिलाओं का पूरा सम्मान किया जाता है।

वास्तविकता को अपनाएं

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा माफी महिलाओं के भविष्य को लेकर काफी गंभीर है। माफी का कहना है कि पर्दे की जिदगी से परे होकर हमें वास्तविकता में जीना होगा। महिलाओं को समझना होगा कि गलत हो रहा है तो तुरंत उसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। महिलाओं के अधिकार अब सीमित नहीं रहे हैं। फौज, खेल और चांद तक महिला अपनी हाजिरी लगा चुकी है।

15 दिवसीय वर्कशॉप में सीख रही हुनर

हरियाणा कला परिषद, मल्टी आर्ट कल्चलर कुरुक्षेत्र व कॉलेज महिला प्रकोष्ठ सदस्यों के सहयोग से कॉलेज परिसर में 15 दिवसीय नाटय कार्यशाला के अंतर्गत छात्राएं हुनर सीख रही हैं। प्रिसिपल डॉ. अनुराधा पुनिया ने बताया कि 22 अगस्त को विशेष कार्यक्रम के दौरान रिजनल डायरेक्टर नगेंद्र शर्मा शिरकत करेंगे। नाटक के तहत महिलाओं को सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाया जाएगा। मजबूत इरादा रखने वाली कॉलेज की छात्राएं महिलाओं को जागरूक करने के लिए वर्कशाप में रोजाना अभ्यास कर रही हैं। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा शिवाली, शिवानी कौशिक, डॉ. अजय कुमार, शर्मा व अनिल वर्मा मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.