शिक्षा पुलिस व लोगों के बीच संबंध का सशक्त माध्यम : अनीता
संवाद सहयोगी, घरौंडा : मधुबन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शीतकालीन कैंप का आयोजन किय
संवाद सहयोगी, घरौंडा : मधुबन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शीतकालीन कैंप का आयोजन किया किया गया। इसमें पुलिस काम्पलेक्स में रहने वाले पुलिस कर्मचारियों व उनके परिवार ने मेडिटेशन, संगीत, आर्ट एंड क्राफ्ट, नृत्य, योग, पाक कला व कम्प्यूटर कक्षाओं में हिस्सा लिया। स्कूल की ¨प्रसिपल अनीता गौतम ने बताया कि पुलिस व पब्लिक के बीच सार्थक संबंधों के लिए शिक्षा सशक्त माध्यम बन सकती है। शीतकालीन अवकाश में बच्चे अपने रिश्तेदारों के यहां घुमने जाते हैं, चूंकि पुलिस काम्पलेक्स में परिवार रहते हैं तो उनकी छुट्टियां में रचनात्मक क्रिया-कलाप के लिए इस कक्षाओं का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य गृहणियों व बच्चों की प्रतिभा को निखारना है। कार्यशाला का समापन 31 दिसंबर को होगा। अंतिम दिन सुबह10 बजे से सायं 4 बजे तक मेला लगाया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के स्टाल, टेलेंट शो, वैदिक मैथ व विभिन्न खेलों के साथ-साथ हेल्थ केयर कैंप व कैशलेस सुविधा कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें आस-पास के करीब 15 गांवों से ग्रामीणों को आंमत्रित किया गया है। मेले से संबधित सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।