पाढ़ा गांव में तनाव, पुलिस रही मुस्तैद
पाढ़ा गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षों में तनाव कायम है। गांव स्थिति संवेदनशील देखते हुए शनिवार को पुलिस बल मुस्तैद रहा। साथ ही अधिकारियों ने भी गतिविधियों पर नजर रखी। दोनों पक्षों के बीच में पंचायतें भी हुई, लेकिन एक पक्ष का कहना है कि वह इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़कर न्याय लेंगे।
संवाद सहयोगी, बल्ला : पाढ़ा गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षों में तनाव कायम है। गांव स्थिति संवेदनशील देखते हुए शनिवार को पुलिस बल मुस्तैद रहा। साथ ही अधिकारियों ने भी गतिविधियों पर नजर रखी। दोनों पक्षों के बीच में पंचायतें भी हुई, लेकिन एक पक्ष का कहना है कि वह इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़कर न्याय लेंगे।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष द्वारा उन पर हमला किया गया, लेकिन अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। दूसरी ओर छेड़छाड़ के आरोपित सतबीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी छह साल की बच्ची आरोपित सतबीर ¨सह की दुकान पर गई थी। वहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। आठ जून को बच्ची ने परिजनों को यह बात बताई। इसके बाद ही बच्ची की माता-पिता ग्रामीणों के साथ जलमाना चौकी में जाकर शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि शुक्रवार की रात को दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। इसके बाद असंध महिला पुलिस थाने की इंचार्ज पवना देवी गांव में पहुंची तो उनके सामने भी दोनों पक्षों के बीच में तनाव बढ़ने लगा तो उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में किया। गांव में स्थिति बिगड़ती देखकर इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।
शनिवार को एसपी एसएस भौरिया के निर्देश पर गांव में सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दूसरे पक्ष की ओर से मारपीट के मामले को पंचायती स्तर पर निपटाने की कोशिश भी हुई, लेकिन नतीजा नहीं निकला। पीड़ित पक्ष के रोहताश, तिलकराज, रामफल व कृष्ण ने कहा कि वह इस मामले में इंसाफ चाहते हैं और इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार है। घरौंड़ा के डीएसपी वीरेंद्र सैनी और असंध थाना प्रभारी वीरेंद्र वशिष्ठ ने दोनों पक्षों से बातचीत करते हुए गांव में शांति बनाए रखने की अपील की।