Move to Jagran APP

पंचायती राज से मिली ग्रामीण विकास को मजबूती : रणबीर ¨सह

डीएवी पीजी कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा भारत में पंचायती राज व्यवस्था विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रुप में पूर्व अध्यक्ष राजनीतिक विज्ञान विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रो. रणबीर ¨सह ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने मुख्यातिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 06:24 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 12:03 AM (IST)
पंचायती राज से मिली ग्रामीण विकास को मजबूती : रणबीर ¨सह

जागरण संवाददाता, करनाल : डीएवी पीजी कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा भारत में पंचायती राज व्यवस्था विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रुप में पूर्व अध्यक्ष राजनीतिक विज्ञान विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रो. रणबीर ¨सह ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने मुख्यातिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

loksabha election banner

प्रो. रणबीर ¨सह ने कहा कि भारत में पंचायती राज की शुरुआत पंडित जवाहर लाल नेहरू ने राजस्थान से की थी। इसके पश्चात भारत में पंचायती राज व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कमेटियों का निर्माण किया गया। इन सभी कमेटियों ने अपनी रिपोर्ट में पंचायती राज को अधिक से अधिक बढ़ावा देने पर बल दिया।

प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि भारत की ज्यादातर जनसंख्या गांवों में रहती है। गांव के विकास के लिए भारत में स्थानीय संस्थाओं ने बहुत अग्रणीय भूमिका अदा की है। पंचायती राज व्यवस्था ने भारत में सही मायने में विकेंद्रीयकरण की स्थापना की है। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को अधिक से अधिक शक्तियां देने की बात कही। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. मनीषा शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रो. ज्योति मदान व यशिता शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.