Move to Jagran APP

प्रदेश जल रहा था, सीएम बांसुरी बजा रहे थे : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, करनाल : सद्भावना सम्मान दिवस समारोह में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 06:02 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 06:02 PM (IST)

जागरण संवाददाता, करनाल : सद्भावना सम्मान दिवस समारोह में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने जाट आंदोलन के दौरान हुई ¨हसा के लिए सीधे तौर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि किताबों में पढ़ा था कि रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था। यह हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान उन्होंने खुद अपनी आंखों से देखा। हरियाणा जल रहा था और सीएम मनोहर लाल पता नहीं कहां बांसुरी बजा रहे थे। गृह सचिव ने खुद कहा कि प्रदेश सरकार फैल रही।

loksabha election banner

अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए उन्होंने प्रदेश को आग में झोंक दिया। उन्होंने भाजपा को जुमलों की सरकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस के विकल्प के रूप में लोगों ने भाजपा को चुना था। मोदी ने गरीबों को काले धन के 15 लाख सहित अनेक लुभावने वादे किए थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आज प्रदेश सामूहिक दुष्कर्म मामलों में नंबर वन बन चुका है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने किसानों का मुद्दा भी उछाला। कहा कि किसानों की माली हो रही आर्थिक स्थिति के लिए भाजपा जिम्मेदार है। आज किसानों को बिजली के बिल और घर से बाहर मीटर कर परेशान किया जा रहा है। उनकी सरकार आई तो बिजली के बाहर की बजाय सीधा गंगा में होंगे। इशारों में कहा कि किसानों को बिल भरने की जरूरत ही नहीं रहेगी। अंत में लोकदल के कार्यकर्ताओं को मजबूत कहकर उनमें जोश भी भरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.