Move to Jagran APP

खेल अच्छे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा : योगेंद्र नेहरा

हरियाणा पुलिस परिसर मधुबन के वछेर स्टेडियम में शनिवार को पहली अंतर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र खेल प्रतियोगिता शुरू हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 06:20 AM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 06:35 AM (IST)
खेल अच्छे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा : योगेंद्र नेहरा
खेल अच्छे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा : योगेंद्र नेहरा

जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा पुलिस परिसर मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में शनिवार को पहली अंतर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग खेलों में 6 प्रशिक्षण केंद्रों के 349 पुरूष व 183 महिला पुलिसकर्मी भाग ले रही हैं। यह खेल प्रतियोगिता दो दिन चलेगी।

loksabha election banner

प्रतियोगिता की शुरूआत करनाल पुलिस रेंज और अकादमी के पुलिस महानिरीक्षक योगेंद्र सिंह नेहरा ने की। उन्होंने कहा कि खेल अच्छे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। दैनिक जीवन में खेल एक स्वस्थ शरीर और मन बनाए रखने में सहायक होते हैं। प्रतियोगिता में हमेशा खेल भावना और अनुशासन के साथ भाग लेना चाहिए। यद्यपि जीतने वाले को याद रखा जाता है लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेने वालों का योगदान भी किसी खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में कम महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह खेल प्रतियोगिता हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के निर्देश से आरम्भ हुई है।

खेल प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के महिला रिक्रूट सिपाही बैच संख्या 86, पुरूष रैक्रुट सिपाही बैच संख्या 87, प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर बैच संख्या 16, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भोंडसी, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय सुनारिया, रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र नेवल, रैक्रुट प्रशिक्षण केंद्र अम्बाला और रैक्रुट प्रशिक्षण केन्द्र हिसार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रैक्रूट बैच संख्या 86 के 349 पुरूष व 183 महिला पुलिसकर्मी भाग ले रहे हैं। इसके तहत हॉकी, वालीबॉल, बास्केटबॉल तथा एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रहीं हैं।

इस अवसर पर हरियाणा पुलिस अकादमी के पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी, उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार, उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह व उप पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी देवी भी मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.