गर्मी में तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर मिलेगा शीतल पेयजल
गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए जल सेवा मंडल के पदाधिकारी बारी-बारी के साथ रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी देकर लोगों की प्यास बुझाएंगे। इसका शुभारंभ सोमवार को किया गया।
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए जल सेवा मंडल के पदाधिकारी बारी-बारी के साथ रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी देकर लोगों की प्यास बुझाएंगे। इसका शुभारंभ सोमवार को किया गया। स्टेशन अधीक्षक प्रताप सिंह राणा व सुधीर कुमार ने इसकी शुरुआत की। मंडल सदस्य रमेश गुप्ता व राजीव ठाकुर ने बताया कि तपती गर्मी में कुछ लोगों प्यासे रह जाते हैं। गर्मियों में पानी की खपत ज्यादा लगती है। हर वर्ष मंडल की ओर से लोगों को स्वच्छ ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है। इस अवसर पर रमेश गुप्ता, सतीश चावला, संदीप तनेजा, हेमराज पोपली, राजीव ठाकुर, भीम सचदेवा, जितेंद्र मेहता, सतीश सचदेवा, सुनील दुआ, भारत वलेचा, शानू, जगदीश रावल, सौरभ, गर्विष, अश्वनी मौजूद थे।